कोडरमा के वृंदाहा जलप्रपात में 9 सितंबर से लापता 15 वर्षीय छात्र सागर कुमार की तलाश के दौरान सोमवार को एक कंकाल मिला है। पोकलेन मशीन की मदद से की गई खोजबीन में यह शव बरामद हुआ, जिसे सागर का माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व में एनडीआरएफ और गोताखोरों ने भी खोज की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
टिप्पणी करें