देवघर के त्रिकुट पहाड़ में सोमवार को बंदरों के लगातार हमले से पर्यटकों में दहशत फैली। अपराह्न चार बजे बिहार से आए एक पर्यटक पर अचानक बंदर ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पर्यटक को अन्य सैलानियों की मदद से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया।
टिप्पणी करें