बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में बलुआघट्टी स्थित नाश्ते की दुकान पर एलपीजी सिलिंडर विस्फोट हुआ। इस हादसे में चार मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक बच्चे और 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वे इलाज के लिए भर्ती हैं।
टिप्पणी करें