पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के पदुमकेर गांव निवासी रोशनी कुमारी ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष कर सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल का पद हासिल किया है। उन्होंने SSB परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब रोशनी का लक्ष्य BPSC परीक्षा में सफल होकर प्रशासनिक अधिकारी बनना है, जिससे वह समाज की सेवा में अपना योगदान दे सकें।
टिप्पणी करें