बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, छठ गीतों से किया याद
✍️By Prakash Diwakar📅Published on 06 November 2026, 01:22 AM👁 14 ViewsDainik Bhaskar
From - Dainik Bhaskar
समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में बिहार कोकिला डॉ शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर प्रो राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत की विख्यात गायिका को छठ गीतों के माध्यम से याद किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश साह ने उनके गरिमापूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ सिन्हा का जन्म 1952 में हुआ था, जबकि उनका निधन 5 नवंबर 2024 को हुआ।
Leave a Comment