समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में बिहार कोकिला डॉ शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर प्रो राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत की विख्यात गायिका को छठ गीतों के माध्यम से याद किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश साह ने उनके गरिमापूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ सिन्हा का जन्म 1952 में हुआ था, जबकि उनका निधन 5 नवंबर 2024 को हुआ।
टिप्पणी करें