मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भभुआ के परसिया में चातुर्मास महायज्ञ के समापन पर आयोजित धर्म सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने संतों से आशीर्वाद लेकर कहा कि भारत अब सोने का शेर बनेगा और दुनिया में दहाड़ेगा। बिहार को समृद्ध बनाने के संकल्प में उद्योगों का विस्तार करके स्थानीय रोजगार सृजन किया जाएगा, जिससे लोगों को दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
टिप्पणी करें