बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दरोगा भर्ती परीक्षा में पूर्णिया केंद्र से प्रश्नपत्र रिसाव के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि रूपेश और नरेश ने सॉल्वर गैंग से परीक्षा के जवाब तैयार करवाए थे। विज्ञापन संख्या 052025 के तहत आयोजित इस प्रारंभिक परीक्षा में केंद्र से दो प्रश्नपुस्तिकाएं बाहर भेजी गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
टिप्पणी करें