दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। अंडर-14 के दोनों वर्गों में विजयी होने के साथ ही अंडर-17 लड़कों के वर्ग में भी बिहार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस सफलता में पटना जिले के बाढ़ से आने वाले 11 खिलाड़ियों का योगदान विशेष रहा।
टिप्पणी करें