बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने अवैध खाद निर्माण और भंडारण के ठिकाने पर छापेमारी की। बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 208 बोरियां, दो पिकअप वाहन और अन्य सामग्री जब्त हुई। पुलिस ने नकली खाद के व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टिप्पणी करें