बिहार के अररिया जिले में सरकारी विद्यालयों में लापरवाही के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। नरपतगंज प्रखंड के चकरदाहा प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के बाद पांच शिक्षकों पर कार्रवाई हुई। इनमें प्रधान शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, जबकि दो अन्य का वेतन स्थगित कर दिया गया। सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
टिप्पणी करें