बिहार में बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान बुधवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के गांधी मैदान से करगिल चौक तक पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष के खिलाफ दिग्गज नेता सड़क पर उतरेंगे। इसके बाद अन्य शहरों और जिला स्तर पर मार्च होंगे। पार्टी इंडिया गठबंधन के दावों की असलियत जनता तक पहुंचाने का दावा कर रही है।
टिप्पणी करें