वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार रात सिपाही पर गोली चलाने वाले तीन बिहारी असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुठभेड़ में घायल दो आरोपियों को व्हील चेयर पर लाया गया, जबकि तीसरा स्कूटी से फरार हुआ था। इनका बिहार से बनारस में हथियार सप्लाई का कारोबार था। घायल सिपाही की हालत स्थिर है और उनकी पीठ से गोली निकाल दी गई है।
टिप्पणी करें