बिहार के अररिया से 19 वर्षीय मोनू मेटुरबाला अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हेतु 8 हजार किलोमीटर की दौड़ यात्रा पर हैं। रविवार शाम मध्य प्रदेश प्रवेश के बाद वे बुरहानपुर पहुंचे, जहां विधायक अर्चना चिटनिस ने उनका स्वागत किया। अब तक छह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके मोनू, भगवान शिव में आस्था के साथ ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं।
टिप्पणी करें