मैथिली साहित्यकार पं. विष्णु देव झा विकल की तीसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव आसी में विकल स्मृति पर्व आयोजित हुआ। मणिकांत झा की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में साहित्यकारों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने अप्रकाशित रचनाओं को प्रकाशित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने को ही विकल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
टिप्पणी करें