इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की 20वीं पेडियाट्रिक पीजी क्विज के डिवीजनल राउंड का आयोजन रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में हुआ। चार मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर की टीम 90 अंकों के साथ विजेता बनी। दरभंगा मेडिकल कॉलेज की टीम 80 अंकों के साथ उपविजेता रही, जबकि बेतिया की टीम 40 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
टिप्पणी करें