दरभंगा जिले में आम जनता और सरकारी कर्मचारियों को सस्ती दरों पर रोजमर्रा के सामान उपलब्ध कराने हेतु केंद्रीय भंडार का आउटलेट खोला जाएगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की पहल पर केंद्रीय कार्मिक विभाग ने स्थापना हेतु सहमति दी है। पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने गुरुवार को सांसद से मुलाकात कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई, जिससे स्थानीय लोगों को सुलभ मूल्य पर वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
टिप्पणी करें