ट्रेन में सामान चुराने के आरोप में हरियाणा के पांच गिरफ्तार
📅Published on 30 October 2026, 01:43 AM👁 9 ViewsDainik Bhaskar
Image from - Dainik Bhaskar
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दरभंगा जंक्शन पर पांच हरियाणा निवासी संदिग्धों को गिरफ्तार किया। ट्रेन 13043 में सामान चोरी की सूचना के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अभियान चलाया गया। इनसे 51,200 रुपये नकद, मोबाइल फोन और आभूषण बरामद हुए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2.25 लाख रुपये बताई गई है।
Leave a Comment