दरभंगा में बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को डीएम और एसएसपी ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया, जबकि प्रेक्षागृह में पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया समझाई, जिससे मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके।
टिप्पणी करें