दरभंगा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के विशेष अभियान में पिछले 24 घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 19 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस दौरान 481.800 लीटर विदेशी और 05 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब कारोबारियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।
टिप्पणी करें