दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर छापेमारी कर 1557.540 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसमें 1110.900 लीटर नेपाली देशी और 446.640 लीटर विदेशी शराब शामिल थी, जिसे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। मझियाम और हाटी चौक में की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टिप्पणी करें