दरभंगा तारामंडल परिसर में 61 करोड़ रुपये की लागत से इसरो स्पेस गैलरी और इनोवेशन सेंटर बनाने की मंजूरी मिली है। इस परियोजना के लिए 36 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। शुक्रवार को इसरो की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, जबकि सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। केंद्र में चंद्रयान, मंगलयान जैसे मॉडल और वर्चुअल रियलिटी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
टिप्पणी करें