दरभंगा में बिहार विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। लहेरियासराय स्थित नवनिर्मित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 56 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि 14-14 टेबलों पर गिनती का कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाएगा।
टिप्पणी करें