दरभंगा के पोलो मैदान में 5 नवंबर को 'अराजकता हटाओ, संविधान बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सदर प्रखंड की भालपट्टी पंचायत में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में इस कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 25 कार्यकर्ता भाग लेंगे। मुख्य वक्ता जीवछ सहनी ने लोगों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की।
टिप्पणी करें