दरभंगा के लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। खेल विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चले इस आयोजन में पटना की खिलाड़ियों ने दबदबा जमाया। उन्होंने अंडर-14 और अंडर-19 श्रेणियों में खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि फाइनल मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।
टिप्पणी करें