बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा द्वारा शनिवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे पोलो मैदान और रोटरी क्लब सभागार के निकट से प्रारंभ होगा। इसका उद्देश्य आम जनता को ईमानदारी का संदेश देना तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
टिप्पणी करें