सैदनगर स्थित माउंट समर स्कूल में बुधवार को करीब सौ विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स पूरा करने पर प्रमाणपत्र दिए गए। भोपाल की वायु मल्टीमीडिया कंपनी के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में बच्चों को एआई, ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार और निदेशक अवधेश कुमार ने डिजिटल कौशल विकास के इस प्रयास में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
टिप्पणी करें