ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने मिथिला की कला और संस्कृति पर शोधपत्रों की पुस्तक ‘वैदेहीकी’ का प्रकाशन किया। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने इसका विमोचन किया। संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा 2025 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के शोधपत्र इसमें शामिल हैं। देश-विदेश के अध्येताओं के लेख इस विरासत को शोध के जरिए सहेजने के प्रयास का प्रतिबिंबित करते हैं।
टिप्पणी करें