यूनेस्को क्लब दरभंगा ने गुरुवार को बेला स्थित पब्लिक स्कूल में वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की चार पत्नियों नीलम, अनीता, मीना और कामिनी को सम्मानित किया गया। उन्हें चादर, कंबल, मोमेंटो और फूलों का गुच्छा प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि मेजर गौरव भदाना ने शहीद परिवारों के त्याग और धैर्य की सराहना करते हुए उनके योगदान को अहम बताया।
टिप्पणी करें