सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी 29 अक्टूबर तक रात में बंद रहेगा: रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम होगा, हल्के और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट
📅Published on 24 October 2026, 03:51 AM👁 61 ViewsDainik Bhaskar
Image from - Dainik Bhaskar
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी पर 24 से 29 अक्टूबर तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। पूर्व मध्य रेल के रेल पथ विभाग द्वारा ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में हल्के और भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा, जिसके चलते यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
Leave a Comment