केएसडीएसयू की एनएसएस व स्नातकोत्तर इकाई ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर सशक्त व एकजुट राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
टिप्पणी करें