अयोध्या के चित्रगुप्त वार्ड स्थित ऊसरू कंपोजिट स्कूल में सोमवार को सघन जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की गई। जिला चिकित्सालय व अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों की मौजूदगी में अब तक 50 लोगों की जांच पूर्ण हुई है।
टिप्पणी करें