गोरखपुर में मौसम बदलाव के साथ बच्चों में चिकनपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अब रोजाना एक से दो संक्रमित मरीज आ रहे हैं, जबकि पहले सप्ताह में ही इतने मरीज मिलते थे। चिकित्सकों ने साफ-सफाई बनाए रखने, संक्रमितों से दूरी बनाने और लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है।
टिप्पणी करें