उत्तर प्रदेश के संभल में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों के बीच नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए हैं। पावर हाउस नई कालोनी निवासी सुभाष वाल्मीकि की शिकायत पर शुक्रवार को पालिका ने क्षेत्र में सघन फॉगिंग और सफाई अभियान चलाया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की टीम भेजकर चिकित्सा शिविर लगाया, जहां स्थानीय लोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
टिप्पणी करें