विश्व सोरायसिस दिवस पर डॉ. करुणा मल्होत्रा ने बताया कि सर्दियों में ठंडी हवाओं, वातावरण में नमी की कमी और अन्य कारकों के कारण सोरायसिस की लक्षणों में वृद्धि होती है। इस मौसम में त्वचा का रूखा होना और खुजली आम है, जिससे मरीजों को अधिक परेशानी होती है। विशेषज्ञों ने मरीजों को सर्दियों में सावधानी बरतने और उपचार में नियमितता बनाए रखने की सलाह दी है।
टिप्पणी करें