शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया, जिसमें उनके होंठों पर गुलाब और आंखों में गुस्सा दिखा। एक्टर ने पोस्टर के साथ 'कातिल नहीं, आशिक हूं' लिखा। यह पोस्टर फिल्म में एक्शन और रोमांस के मेल का संकेत देता है। शाहरुख इस फिल्म से करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे, जिसका प्रीमियर 2026 में होने की उम्मीद है।
टिप्पणी करें