'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने हाल में अपने करियर के संघर्षों का खुलासा किया। रातों-रात शोहरत मिलने के बावजूद, उन्हें प्लेबैक सिंगिंग इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। गायक ने बताया कि उन्हें काम के लिए दर-दर भटकना पड़ा। शो जीतने के बाद भी उन्होंने अपनी पेशेवर जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव और बुरे दिन देखे हैं।
टिप्पणी करें