अबु धाबी में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर 50 ओवर में 294 रन बनाए, जबकि जिम्बाब्वे 38.4 ओवर में ऑल आउट हो गई। इस जीत में अटल ने शतक जड़ा, जबकि राशिद खान ने चार विकेट झटके। फाइनल मुकाबला 23 अक्टूबर को शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।
टिप्पणी करें