साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा। सीरीज वर्तमान में 1-1 की बराबरी पर है। इस अहम मैच के लिए मेजबान टीम ने तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के रिप्लेसमेंट के रूप में गेराल्ड कोएट्जी को शामिल किया है। कोएट्जी लगभग दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।
टिप्पणी करें