झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर महिला अंडर 19 टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाफ एक रन से हार की शिकायत दर्ज की है। झारखंड का आरोप है कि आखिरी ओवर में ऑफिशियल स्कोरर की गलती के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा और उसका सफर समाप्त हो गया। इस घटना पर नाराज होकर झारखंड ने बीसीसीआई से न्याय की मांग की है।
टिप्पणी करें