गेमिंग की दुनिया में GTA 6 की रिलीज से पहले साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। ठग गेमर्स को फर्जी डाउनलोड लिंक, लीक वर्जन और फ्री मोबाइल एक्सेस का झांसा देकर निशाना बना रहे हैं। इन संदिग्ध लिंक्स से यूजर्स के डिवाइस और निजी जानकारी को गंभीर खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों ने केवल आधिकारिक स्टोर का उपयोग करने और लुभावने ऑफर्स से बचने की सलाह दी है।
टिप्पणी करें